फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पटरी से अतिक्रमण हटवाएं

विज्ञापन
रूरा में आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एडीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य सेतु निगम के अफसरों को पुलिस के सहयोग से सड़क पटरी का अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। बिजली पोल जल्द शिफ्ट कराने का अल्टीमेटम एसडीओ को दिया।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए खंभे बनाने का काम प्रगति पर है। सड़क मार्ग पर आवाजाही में दिक्कतें बनी हैं। कार्य के दौरान राहगीरों को आवागमन में दिक्कत न हो एडीएम वित्त एवं राजस्व संजीदा दिखे। उन्होंने सड़क पटरी से लगी खाली भूमि से अतिक्रमण हटवाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे स्थान मिलेगा और वाहनों की आवाजाही सहूलियत से हो सकेगी। निर्माण सामग्री एक निश्चित जगह रखने की ताकीद सेतु निगम अफसरों को की। मलबा जल्द हटवाने को कहा। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर केएन ओझा ने निर्माण कार्य में बाधक बन रहे विद्युत पोल विभाग द्वारा शिफ्ट नहीं कराने की बात रखी। एडीएम ने एसडीओ विद्युत ईश्वर चंद्र तिवारी को जल्द पोल शिफ्ट कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें