शिवली (कानपुर देहात)। एक गांव में सुनसान जगह पर एक युवक ने एक किशोरी को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच कर भागी किशोरी ने परिजनों को बताया। उलाहना देने गई मां को आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस जांच कर रही है। अन्य मामले में गांव में लड़की से अश्लील हरकत करने में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
शिवली के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 दिसंबर की सुबह 11 बजे कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी को गांव के रास्ते से खींच कर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी युवक गांव के एक परिवार का रिश्तेदार है। उलाहना दिया तो गांव निवासी युवक ने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसे पीटा। दूसरी घटना में एक गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 दिसंबर की शाम को आरोपी अनुज कोरी ने लड़की के साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।