फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जब्त की पांच किलोग्राम पॉलिथीन

विज्ञापन
राजपुर में किराना दुकान पर पालिथीन जब्त करते एसडीएम - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार को एसडीएम सिकंदरा ने राजपुर कस्बे में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों से पांच किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर नष्ट करा दिया। एसडीएम ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सिकंदरा रमेशचंद्र यादव ने तहसीलदार लखनलाल राजपूत व थाना पुलिस की टीम के साथ पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। 14 दुकानों पर जाकर टीम ने निरीक्षण किया। किराना, फल सब्जी आदि की दुकानों से पांच किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की। टीम ने पॉलिथीन का नष्ट कर दिया। इधर, एसडीएम के निरीक्षण को देखकर कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन न इस्तेमाल किए जाने की चेतावनी दी गई है। पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार तीन दिन चलेगा। दूसरे दिन पकड़ जाने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें