फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटा-बांट का सत्यापन न मिलने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
लडुवापुर गांव में राशन दुकान की जांच करते संयुक्त आयुक्त। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त खाद्य ने जिले के कई राशन कोटेदारों की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान सिकंदरा की दुकान में बांट-माप का सत्यापन न मिलने पर नाराजगी जताई और तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी को जुर्माना वसूलने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राशन वितरण व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त खाद्य अमित मल्ल ने जिले की अलग-अलग राशन दुकानों का निरीक्षण किया। डेरापुर कस्बे के मुंगीसापुर मेें कोटेदार राजू की दुकान पर पहुंचे। कोटेदार से वितरण संबंधी जानकारी ली। इसके बाद डेरापुर के लडुवापुर, सिकंदरा नगर पंचायत के कोटेदार प्रताप नारायण पांडेय की दुकान का निरीक्षण किया। वह विभाग के अधिकारियों के साथ सिकंदरा के अनवर फातमी की राशन दुकान पर पहुंचे।
वहां कांटा-बांट का सत्यापन न मिलने पर अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूद कांटा-बांट के वरिष्ठ निरीक्षण मुकुल उपाध्याय को जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इसके दौरान डीएमसओ राजेश सोनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें