फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरते ही बिक गई पांच सौ बोरी यूरिया

विज्ञापन
रसूलाबाद साधन सहकारी समिति में लटकता ताला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। गुरुवार शाम साधन सहकारी समिति में एक ट्रक खाद पहुंची। कुछ ही देर में पांच सौ बोरी यूरिया बिक गई। देर शाम तक किसानों खाद के लिए केंद्र पर पहुंचे और मायूस होकर वापस लौट गए। अन्य 12 समितियों पर अभी तक एक बोरी खाद नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल में खाद की बेहद जरूरत है। ऐसे में समितियों व प्राइवेट दुकानों में खाद नहीं मिल रही है। खाद न पड़ने से फसल खराब हो सकती है।
अधिकारियों का कहना है कि अब खाद सोमवार को आएगी। एसडीएम अंजू वर्मा का कहना है कि खाद को लेकर अधिकारियों से बात की है। गुरुवार को एक ट्रक खाद रसूलाबाद भेजी गई थी। यह खाद किसानों में बांट दी गई। जल्द दूसरी खेप आएगी। साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार को पांच सौ बोरी यूरिया आई थी। सभी किसानों में बांट दी गई है। सोमवार को खाद की दूसरी खेप आ जाएगी।
रायपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि वह दोपहर को समिति पर पहुंचे थे। वहां ताला लटका मिला। चार बीघा धान की फसल में खाद की जरूरत है। वहीं पोवा के पुष्पेंद्र ने बताया कि तीन बीघा में धान की फसल की थी। फसल में खाद पड़नी है। खाद समिति व प्राइवेट दुकानों में नहीं मिल रही है। ऐसे में भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सुभाष नगर के अमर सिंह ने बताया कि सात बीघा फसल में खाद पड़नी है। खाद न पड़ने से फसल बर्बाद हो सकती है। शाहपुर गांव के शिवांशु मिश्रा ने बताया कि फसल में खाद की जरूरत है। भवनपुर सहित अन्य समितियों में खाद की किल्लत है। प्राइवेट दुकानें बंद होने से दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें