फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने पीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
राजपुर पीएचसी का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को कायाकल्प की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पांच घंटे निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर अस्पतालों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ डीके सिंह ने बताया कि कानपुर से आई टीम में डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. राजन सिंह ने कायाकल्प योजना के तहत पीएचसी पर सफाई, रखरखाव, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाएं परखी। टीम ने पार्किंग, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, जल निकासी, लैब, शौचालय, मरीजों की जांच, दवाओं के रखरखाव, लेेबर रूम की भी जांच की।
जांच टीम के प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने बताया कि जिले में राजपुर के अलावा रनियां व सरवनखेड़ा पीएचसी नामित हुई है। तीनों पीएचसी में से एक का चयन कर जिले स्तर पर प्रथम स्थान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। वर्ष 2017-18 में पीएचसी को कायाकल्प के तहत प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें