रसूलाबाद में दुकान से गुटखा जब्त करती खाद्य निरीक्षक की टीम।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। किराने की दुकान में पान मसाला मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि गुरुवार को खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने कस्बे के इरफान किराना भंडार पर छापा मारा। वहां से टीम को 189 पैकेट पान मसाला मिला।
किराना स्टोर मालिक सोनू उर्फ नासिर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने कस्बा के दुकानदारों को पान मसाला न बेचने की चेतावनी दी है। वहीं, शिवली में गुरुवार की सुबह कस्बा में पान मसाला पकड़ो अभियान चलाया गया। एसडीएम रामशिरोमणि, थाना प्रभारी वीरपाल सिंह, ईओ मेहीलाल व खाद्य निरीक्षक अनुराग ने दो दुकानों पर छापा मारा। तंबाकू और पान मसाला मिलने पर दुकानदार सत्यम व पुत्तन से एक-एक हजार जुर्माना वसूला गया।