धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर जब सीरियस मरीज को देखकर मुंह फेर लें और नाक पर रुमाल रखकर बगल से निकल जाएं तो उसे क्या समझा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लावारिस मरीज के हाथों में था गहरा जख्म जिससे निकल रहे थे कीड़े
अपनी जिम्मेदारियों से मुंह चुराते डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ का असंवेदनशील व्यवहार शुक्रवार को कानपुर के हैलट अस्पताल मे देखने को मिला।
विज्ञापन
3 of 5
फर्श पर पड़ा सीरियस मरीज
हैलट के इमरजेंसी वार्ड में एक गंभीर मरीज फर्श पर पड़ा रहा, उसके जख्मों से कीड़े निकल रहे थे चारों ओर बदबू फैली थी लेकिन उसका इलाज करना तो दूर किसी ने देखा तक नहीं। तीन घंटे तक मरीज फर्श पर पड़ा रहा।
4 of 5
फर्श पर पड़ा मरीज
जब मीडिया के कैमरे चमकने लगे तो हैलट का अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। मरीज को उठाकर स्ट्रेचर पर लिटाया गया और उसकी मरहम पट्टी की गई।