फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार इनोवा ने एक कार और दो बाइकों में मारी टक्कर, कारोबारी की दर्दनाक मौत, दो पुल से गिरे

Tue, 02 Jul 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के सीओडी पुल पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार इनोवा ने एक कार और दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दवा कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त पुल से नीचे गिर गए। उनके दोनों हाथों, पैरों और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। तीनों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चकेरी के शिव कटरा निवासी ललित (24) के पिता राम सेवक आयुर्वेद अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। ललित ने डी-फार्मा की पढ़ाई की थी। वह आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार करता था। मां अन्नपूर्णा ने बताया कि ललित बहन के दाखिले के लिए दोस्त प्रियांशु (16) और करन (17) के साथ बाइक से गुमटी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 हजार रुपये निकालने गया था।

 
विज्ञापन

सीओडी पुल पर इनोवा ने ली कारोबारी की जान, दो पुल से गिरे

लौटते वक्त सीओडी पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने पहले वैगनआर कार और फिर ललित व मिश्रा कालोनी शुक्लागंज निवासी अजय मिश्रा की बाइक में टक्कर मार दी। करन और प्रियांशु पुल से नीचे गिर गए, जबकि ललित व अजय डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को हैलट पहुंचाया, जहां ललित को मृत घोषित कर दिया गया। करन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अजय रूमा में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।  

पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे ललित ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर लगने के बाद ललित का सिर डिवाइडर से टकरा गया। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद वह बच जाता। तीनों एक ही बाइक पर थे। दूसरी बाइक पर सवार अजय ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। टाटमिल चौराहे से रामादेवी चौराहे तक वनवे रोड है। केवल सीओडी पुल वन वे नहीं है। पुल का एक हिस्सा निर्माणाधीन है। ऐसे में पुल का वनवे न होना भी हादसे की एक वजह है।
 
हादसे के बाद इनोवा और वैगनआर सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने आरटीओ से पता कराया तो जानकारी हुई कि इनोवा शिवांश कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर है। जिसमें प्रोपराइटर का नाम चंद्रशेखर सिंह है और पता 24 जीवन प्लाजा विक्रम खंड-5 गोमती नगर लखनऊ दर्ज है। पुलिस अब उनसे संपर्क कर रही है। इनोवा की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा है। सीओ कैंट रवि सिंह ने किसी विभाग से कार के अटैच होने की आशंका जताई है। इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें