फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर मां से बैग खरीदने की बात कहकर निकली छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Mon, 01 Jul 2019 11:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में साइकिल से रविवार की शाम बाजार में बैग खरीदने निकली छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। पुलिस के मुताबिक परिजन घटना की वजह को लेकर कुछ भी स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


मौके पर साइकिल न मिलने से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। चौकी प्रभारी मुसाफिर यादव के मुताबिक खागा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास अप लाइन के दक्षिणी किनारे पर रविवार की शाम लाश पड़ी होने की सूचना जीआरपी चौकी प्रभारी खागा को मिली। जांच में पता चला कि लड़की ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दी है।

 
विज्ञापन

जहां यह घटना हुई वहां सामान्य तौर पर उसके जाने का कोई तुक ही नहीं था। शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को किशनपुर थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी विजय पाल ने थाने में सूचना दी कि उसकी बेटी मधु देवी (15)  रविवार की शाम साइकिल से बाजार में स्कूल बैग खरीदने निकली थी, वह नहीं लौटी है।

वह कक्षा छह पास कर चुकी थी। पुलिस के कहने पर परिजनों ने सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर  शव की शिनाख्त मधु के रूप में की। किशनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने शव की शिनाख्त होने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें