फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मासूम बालिका को लावारिस छोड़ भागे, चाइल्ड लाइन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 15 Jun 2020 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मासूम बालिका को लावारिस छोड़  भागे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट मुख्यालय के कोठीतालाब के पास लगभग 15 दिन के नवजात शिशु के मिले से हडकंप मच गया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे चाइल्ड लाइन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 सदर कोतवाली से महज 100 मीटर पीछे कोठीतालाब के पास रविवार की सुबह एक डाले में बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। जिस पर मोहल्ले के चन्द्रमोहन शर्मा ने जब डाले में चढ़कर देखा तो बच्ची दिखी। जिस पर उन्होंने आनन-फानन चाइल्ड लाइन व कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी।

प्रभारी ने बताया कि बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत स्वस्थ्य है। बच्ची को दो दिन बाद प्रयागराज शिशु गृह भेजा जाएगा। चाइल्ड लाइन के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बताया कि आखिर लगभग 15 दिन की बच्ची को इस तरह फेंका गया है।
विज्ञापन


उससे यह प्रतीत होता है कि जिस मां ने बच्ची फेंकी है उसके पास या तो बच्चियां ज्यादा होगी या फिर उसके पास बच्चे के भरण-पोषण का संकट होगा। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि बच्ची  पूरी तरह स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें