फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मासूम बच्ची की नाले में गिरने से मौत, प्लांट की जाली में फंसा मिला शव, परिजनों का पोस्टमॉर्टम से इंकार

Wed, 18 Dec 2024 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय हादसा हुआ है। घटना से आक्रोशित परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
नाले की दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन सब्जी मंडी में दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पांच वर्षीय मासूम बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते हुए बच्ची खुले नाले में गिर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर नाले के प्लांट की जाली में फंसे को शव बरामद किया।

विज्ञापन

घटना से स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ रोष है। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। ग्वालटोली थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों के पोस्टमार्टम से मना कर करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें