फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। खमहैला रोड पर गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो छात्राएं व चार वर्षीय मासूम घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार छात्राएं हेलमेट नहीं लगाए थीं।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खमहैला गांव निवासी ज्योती मिश्रा (21) अपने चार वर्षीय भतीजे पार्थ व पड़ोस में रहने वाली छात्रा पारुल दुबे (20) को बाइक में बैठाकर गौरी शंकर द्विवेदी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। वह जैसे ही गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दोनों छात्राएं व मासूम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें झींझक सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर प्रतीक पांडेय ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया। दोनों छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया। मासूम की मौत पर मां गौरी, बहन खुशी, भाई पवन व सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मामले में मासूम के बाबा राजन लाल मिश्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि मासूम के बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें