झींझक। राजपुर गांव में छत पर सो रहे युवक को विषैले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए उसे औरैया जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का दिनेशबाबू (30) पुत्र स्व. गजराज सिंह बुधवार की रात छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसे किसी विषैले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे औरैया जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां गायत्री देवी, छोटे भाई महेश व सोनू का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि दिनेश खेतीबाड़ी करता था और अविवाहित था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद