फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी मासूम, रसोई में खाना बना रही थी मां, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Thu, 23 Feb 2023 08:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रसूलाबाद क्षेत्र में खेलते समय टंकी में गिरने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि परिजन की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मृतक प्रांशी की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र के नार खुर्द गांव में घर में खेलते के दौरान बाथरूम में रखी स्टील की टंकी में डेढ़ साल की मासूम गिर गई। इससे टंकी में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। अपने-माता पिता की इकलौती की बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजन दहाड़े मार कर बिलख पड़े। परिजनों को पुलिस को मामले की सूचना दी है। नार खुर्द निवासी पिंटू ने बताया कि उसके छोटे भाई रीतेश कुमार की प्रांशी इकलौती बेटी थी। गुरुवार सुबह वह घर के भीतर खेल रही थी। इस दौरान वह घुटनों के बल चलती हुई बाथरूम तक पहुंच गई।
वहां रखी टंकी में भरे पानी में खेलने लगी। उसकी मां रसोई में खाना पका रही थी। इसलिए प्रांशी की तरफ ध्यान नहीं दिया। जब काफी देर तक प्रांशी नजर नहीं आई, तो मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार के लोगों ने भी उसे आवाज देकर बुलाया, लेकिन न तो उसकी कोई आवाज आई और न ही वह सामने आई।

विज्ञापन

बाथरूम के पास रखी टंकी में मिली मासूम
इसी दौरान परिवार के कुछ लोग बाथरुम में पहुंचे, तो प्रांशी पानी भरी टंकी में पड़ी नजर आई। परिजन उसे फौरन टंकी से निकाल कर उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक प्रांशी की पानी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

परिजन की सहमति के बाद होगी कार्रवाई
इकलौती बेटी मौत पर पिता रीतेश, मां, बाबा श्रीकिशन, दादी रामकांती व परिवार के अन्य लोग का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। परिजन की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें