फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टब में डूबकर सीआरपीएफ जवान के बेटे की मौत, बदहवास हुआ पिता

Tue, 22 Dec 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो व घर में शोक जताती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के सल्हापुर गांव में पोस्टिंग में जाने से पहले पिता को बेटे की मौत का गम सता रहा है। सोमवार को ट्रेन का टिकट बुक कराकर लौटा तो बेटे की मौत की सूचना मिली। थाना क्षेत्र के गांव सल्हापुर निवासी सीआरपीएफ जवान इंदल बाबू दोहरे की तैनाती उड़ीसा में है।
विज्ञापन


ये 13 नवंबर को छुट्टी पर आए थे। इन्हें एक जनवरी को जाना है। सोमवार को दिबियापुर ट्रेन का रिजर्वेशन कराने गए थे। घर में पत्नी सिरंगी देवी बच्चों सात साल की शालिनी व चार साल के आयुष और 13 महीने के आर्यन के साथ थी।

वह शाम को घर के आंगन में कपड़े धोने लगी। इसके बाद छत पर कपड़े फैलाने गई तभी छोटा बेटा आर्यन बाथरूम में चला गया। और पानी भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद नीचे आंगन में आई सिरंगी ने बाथरूम में देखा तो आर्यन पानी भरे टब में था।
विज्ञापन


आनन फानन घर के लोग उसे लेकर दिबियापुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त मासूम का पिता ड्यूटी पर वापस जाने के लिए रिजर्वेशन कराने दिबियापुर गया था। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें