फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना का झांसा देकर एक महिला ने तीन को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचौली में एक महिला ने तीन महिलाओं को दोगुना का झांसा देकर ठग लिया। जेवर लेकर चंपत हो गई। होश आने पर पीड़ित महिलाओं ने गांव वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

बिचौली गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी कप्तान सिंह ने बताया कि एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ तीन दिन से गांव में आ रही थी। वह पुराने बर्तन के बदले में नए बर्तन दे जाती थी। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उसने कहा कि जेवर दोगुने कर देगी।
गांव निवासी रेनू पत्नी अजीत सिंह, सुभाषिनी पत्नी हरवंश सिंह ने अपने जेवर उसे दे दिए। पीड़िता ने बताया कि महिला ने अंदर से कुंडी बंद कर दी और कुछ सुंघा दिया था। होश में आने पर महिला गायब थी। तीनों पीड़ित महिलाओं ने बताया कि अज्ञात महिला उन लोगों से लगभग एक लाख रुपये के जेवर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें