हरदोई में एक मासूम बच्ची होली पर घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने बाहर निकली। उसके जहन में रंगों की खुशी हिलोरे मार रही थी। कदम तेजी से उठ रहे थे, मानों के होली से पहले वह घर के सारे काम अकेले ही निपटा लेगी। उस छोटी सी मासूम के हौंसले बुलंद थे। इसलिए वह अकेले ही मिट्टी लाने दौड़ पड़ी। लेकिन उसे क्या मालूम था जिस और वह बढ़ रही है वहां मौत उसका इंतजार कर रही है...
डेमो पिक
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र की प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार को गांव के बाहर होली में घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई थी। उसके साथ में पड़ोस की सहेली भी थी। दोनों टीला खोद रहे थे कि अचानक ऊपर से मिट्टी ढह गई जिसमें एक बच्ची दब गई।
टीला ढहने के बाद सहेली ने छात्रा को दबा देखा। वह हांफते हुए परिजनों के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। परिजन फटाफट अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया।
डेमो पिक
थाना क्षेत्र के पत्यौरा गांव निवासी गुल्लू के तीन बेटियों में बड़ी खुशबू (12) कक्षा दो की छात्रा थी। वह गांव में ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। गुल्लू के घर में होली में पुताई का काम चल रहा था । खुशबू गुरुवार शाम चार बजे गांव के पूरब तालाब से पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी । साथ में पड़ोसी छोटे की पुत्री सोभा (13) भी गई थी। खुशबू मिट्टी खोदने के लिए टीले में बनी खो में घुस गई।
उसी समय टीला ढह गया। जिसके मलबे में दबकर खुशबू की मौत हो गई। खुशबू को मलबे में दबा देख सीमा रोती हुई गांव गई। उसने खुशबू के परिजनों को जानकारी दी। परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे । परिजनों ने मलबे में दबे खुशबू के शव को बाहर निकाला।एसओ शेर सिंह ने बताया तालाब के पास मिट्टी खोदकर ग्रामीणों ने गहरी खोह बना दी थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।