जिनके पास जमीन उपलब्ध, उनमें उत्पादन शुरू
पहले चरण के प्रस्ताव में वह निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ गए हैं, जिनके पास जमीन की उपलब्धता थी। जमीन की जरूरत वाली इकाइयों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। साढ़ में लगी इकाइयों में रक्षा-प्रतिरक्षा उत्पाद बनने लगे हैं। इसके अलावा अन्य इकाइयों में सैडलरी, जूते, बैग, पर्स और घुड़सवारों के पहने जाने वाले कपड़े तैयार किए जाने लगे हैं। बकरी पालन, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में किए गए निवेश प्रस्ताव भी शुरू हो गए हैं। ग्रुप हाउसिंग और मेडिकल उद्योग में कई हजार करोड़ के प्रस्तावों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा।
शासन के निर्देश पर 12 बिंदुओं पर निवेश प्रस्तावों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस संबंध में निवेश मित्रों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिन निवेश प्रस्तावों में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है, उनकी जिओ टैग के साथ फोटो अपलोड कराई जाएगी। -उपायुक्त उद्योग, अंजनीश प्रताप सिंह