पूर्व सांसद व नामचीन उद्योगपति श्यामाचरण गुप्ता की शुक्रवार रात 12 बजे इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद इन दिनों दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व सांसद के भतीजे अनिल अग्रहरि ने उनके निधन की पुष्टि की।
विज्ञापन
श्यामाचरण गुप्त भाजपा और सपा के सांसद रह चुके हैं। बता दें कि पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता मार्च माह में कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें प्रयागराज में एक अस्पताल के कोविड वॉर्ड में भर्ती कराया गया था।
वहां से पूर्व सांसद के परिवार के लोग डिस्चार्ज कराकर दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए थे। वहां उनका इलाज हो रहा था। श्यामाचरण गुप्ता के निधन से परिवार, व्यापार जगत व राजनैतिक गलियारों सहित प्रदेश में शोक की लहर है।