फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान : दुआरी में 350 बीघा जमीन का सीमांकन

Wed, 05 Mar 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के दुआरी में करीब 350 बीघा (70 हेक्टेयर) में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होना है। सोमवार को आठ सदस्यीय राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन किया। अब जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र डीपीआर तैयार कर शासन में भेजेगा। मंजूरी के बाद यहां उद्यम विकास के लिए जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत जिले में उद्यम विकास और रोजगार सृजन की कवायद हो रही है। कुंभी के बाद दुआरी में नया बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा तो तेजी से विकास बढ़ेगा। करीब 350 बीघा जमीन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को निशुल्क दी गई है। यहां करीब 500 से अधिक उद्यम लगेंगे। इससे लगभग बीस हजार से अधिक लोगों को काम मिलेगा। तहसीलदार की ओर से गठित राजस्व टीम ने यहां पहुंच कर जमीन का सीमांकन शुरू कर दिया। रिंद नदी किनारे से सीमांकन शुरू हुआ। यह कार्य सोमवार दोपहर तक चला।
.....................
वर्जन.......
जमीन सीमांकन के लिए एसडीएम अकबरपुर को 28 फरवरी को पत्र लिखा था। इसी क्रम में राजस्व टीम बनाई गई। सीमांकन करा दिया गया है। अब डीपीआर की कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद सऊद, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन

................
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में लेखपालों की टीम 1 मार्च को बनाई गई थी। टीम ने जमीन का सीमांकन करा दिया है। - पवन कुमार, तहसीलदार अकबरपुर
.........................
दुआरी की भूमि पर एक नजर
औद्योगिक आस्थान की जमीन रायपुर-गजनेर मार्ग पर है। कानपुर-इटावा हाईवे पर रायपुर है। यहां से यह जमीन करीब साढ़े आठ किमी दूरी पर है। करीब साढ़े पांच किमी मार्ग दो लेन है। गोगूमऊ से दुआरी तक करीब तीन किमी मार्ग एक लेन है। इससे आवागमन की सहूलियत मिलेगी।
................
आठ सदस्यीय टीम ने किया सीमांकन
दुआरी में औद्योगिक आस्थान विकसित किया जाना है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के पक्ष में भूमि आवंटन हुआ है। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में लेेखपाल गणेश शंकर, मिलन द्विवेदी, महरुप सिंह, रमाकांत श्रीवास्तव, चिरंजीत श्रीवास्तव, विकास मिश्रा और रीतेश तिवारी की टीम ने जमीन सीमांकन किया। यहां जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें