कानपुर के इंडसइंड बैंक की सिविल लाइंस (कान चैंबर) में करोड़ों के गबन के मामले में आरोपी शाखा प्रबंधक अमित शुक्ला और कैशियर राहुल तिवारी पर एफआईआर दर्ज होने के 11 दिन बाद भी ग्वालटोली पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
अभी तक पुलिस आरोपियो का फोटो तक नहीं ढूंढ सकी है। विवेचक थानाप्रभारी ज्ञान प्रकाश पाल के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शनिवार को शाखा प्रबंधक का लोकेशन राजस्थान और कैशियर का लोकेशन दिल्ली में मिला। थानाप्रभारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली जा रही है।