यूपी में कानपुर के मंधना इलाके का आज माहौल बिल्कुल अलग है। भगवान शिव की जय-जयकार हो रही है, प्रसाद बांटा जा रहा है। मंधना की शिवाविहार कोठी बस्ती में जमीन के अंदर शिवलिंग निकलने की बात सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने शिवलिंग को उसी जगह स्थापित कर पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।
मोहल्ले में रहने वाले गुड्डू शुक्ला ने बताया बस्ती में प्रदीप बाजपेई के प्लाट में 2 दिन पहले ही शिव महापुराण कथा का समापन हुआ था। जिस जगह हवन हुआ उसी के पास कुछ जमीन का हिस्सा धस गया था जिसे जब ध्यान से देखा गया तो पत्थर जैसा नजर आया। जब खुदाई शुरू हुई तो अंदर से शिवलिंग निकला। शिवलिंग को दूध से नहलाकर, विधि विधान से स्थापित कर दिया गया है।