फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती, किसान भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। बिजली कटौती से व्यापार भी प्रभावित है। क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती से कस्बा इकदिल की लगभग 13 हजार की आबादी परेशान है। कस्बे में सुबह डेढ़ घंटे तो दोपहर में भी डेढ़ से दो घंटे की कटौती हो रही है। शटडाउन लेने से भी दिन में कई बार काफी देर तक के लिए बिजली आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में तो सुबह से बिजली जाने के बाद देर शाम को ही आती है। ऐसे में किसान रात को खेतों में पानी लगा रहे हैं। लो- वोल्टेज की समस्या भी लोगों को परेशान किए है। घरों में लगे बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार का कहना है कि क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के मौसम में अक्सर लाइन में फाल्ट की समस्या रहती है, जिसे ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें