फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Engagement: वंशिका की गुगली पर कुलदीप यादव बोल्ड... लखनऊ में सगाई, शामिल हुए रिंकू सिंह

Wed, 04 Jun 2025 11:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले रिंकू सिंह भी अपनी होने वाली पत्नी मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। उन्होंने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी।
विज्ञापन
कुलदीप यादव ने सगाई की - फोटो : X @rpchoudhary_017
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्पिनर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित एक होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से सगाई कर ली। इस दौरान सिक्सर किंग कहे जाने वाले रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी व मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज क साथ बधाई देने के लिए शामिल हुए। कुलदीप यादव पांच जून की सुबह यहीं से इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इंग्लैंड में 20 जून से उन्हें पहला टेस्ट मुकाबला खेलना है।

विज्ञापन


 

आईपीएल में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करके 15 विकेट हासिल करने वाले स्टार स्पिनर ने बेहद शांत तरीके से सगाई की। लखनऊ में हुए समारोह में भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल हुए। श्यामनगर के लालबंगला की रहने वाली वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह एलआईसी में कार्यरत हैं। जबकि वंशिका ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

करीबी मित्र ने जानकारी दी कि पहले जून में ही सगाई के बाद दोनाें की शादी होनी थी, लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के कारण अब शादी बाद में होगी। सगाई में शहर से कुछ करीबी दोस्त और कोच कपिल पांडे शामिल हुए। सगाई पर यूपीसीए के अधिकारियों ने कुलदीप को फोन से बधाई दी।

 
विज्ञापन

सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले रिंकू सिंह भी अपनी होने वाली पत्नी मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। उन्होंने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी। साथ ही सभी ने एकसाथ फोटो खिंचवायी। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज भी आठ जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई के बंधन में बधेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें