पौष पूर्णिमा में भक्तों को भीड़ को देखते हुए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनेें 21 से 23 जनवरी तक कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज से रवाना होंगी। कुंभ में जाने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भक्तों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सुबह 6:30 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन 22442 रवाना होगी, जो सुबह 9:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे चित्रकूट पहुंचेगी। वहां से दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे प्रयागराज और इसके बाद रात में 9:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज से कुंभ स्पेशल 00102 सुबह 6:30 बजे रवाना होगी जो सुबह 11:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
प्रयागराज से ही दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन 00104 शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ 21 जनवरी को ही चलाई जाएगी। प्रयागराज से एक अन्य कुंभ स्पेशल दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर रात 9:00 बजे कानपुर सेंट्रल सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 21 से 23 जनवरी तक चलेगी।