फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओपन डॉर्ट्स चैंपियनशिप में भारतीय पैरा टीम ने जीते नौ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मलयेशिया में आयोजित सेलंगोर ओपन डॉर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पैरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई। व्हीलचेयर वर्ग में महेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। महेंद्र प्रताप सिंह ने स्टैंडिंग वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि जुड़वां भाई रोहित गुप्ता (सेंट्रल बैंक) और राहुल गुप्ता (ईपीएफओ) ने व्हीलचेयर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर टीम का मान बढ़ाया। आलोक शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।
विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच शैलेश कुमार ने खिलाड़ियों का नेतृत्व किया जबकि प्रो. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने आधिकारिक प्रतिनिधि और मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंडियन डिसेबिलिटी डॉर्ट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता के अनुसार टीम ने मिशन गो फॉर गोल्ड के लक्ष्य को पूरा किया। 23 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में मलयेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, भारत और फिलीपींस के कुल 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसमें 206 पुरुष और 41 महिला खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय टीम में व्हीलचेयर वर्ग में महेश प्रताप (वाराणसी) और स्टैंडिंग वर्ग में आलोक शर्मा (रायबरेली), अशोक कुमार यादव (वाराणसी), भंवर लाल मेघवाल (राजस्थान), दीपक कुमार त्रिपाठी (प्रयागराज), महेंद्र प्रताप सिंह (कानपुर), डॉ. मनीष कुमार (रायबरेली), राजन हरिश्चंद्र (महाराष्ट्र), संतोष कुमार गुप्ता (लखनऊ), वसीम अकरम (कर्नाटक) और शोभित कुमार (बरेली) ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें