फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठारी पर बैंकों की दरियादिली की एक और बानगी देखिए

Wed, 21 Feb 2018 12:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः इलाहाबाद बैंक के बाद कोठारी पर बैंकों की दरियादिली की एक और बानगी देखिए। इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी इन पर खुले हाथ से जनता की जमापूंजी लुटाई। चार साल तक आंख बंद करके लोन दिया गया और पांचवें साल से लोन की किस्तें जमा होना बंद हो गईं। छठवें साल में खाते एनपीए हो गए। 

विज्ञापन

रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक लोन एकाउंट माल रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में भी है। वर्ष 2010 में यह लोन एकाउंट महज 150 करोड़ का था। चार साल में ही यानी वर्ष 2014 में यह 1400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। चार साल के भीतर 1250 करोड़ रुपये लोन और दिया गया।



इस बात से बेखबर कि दिए गए लोन की वसूली हो भी पाएगी या नहीं। बैंकों के सूत्र बताते हैं कि इस भारी भरकम रकम के बदले महज सौ करोड़ रुपये की संपत्ति ही बंधक रखी गई। समय पर लोन की किस्तें अदा न हो पाने पर जून 2016 में कोठारी के लोन खाते एनपीए हो गए। हालांकि बैंक ने औपचारिकता करते हुए कई नोटिस भेजे, लेकिन न तो मूलधन जमा हुआ और न ही ब्याज। बाद में बैंक ने सिक्योरिटी के तौर पर जमा एफडीआर जब्त कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें