Chitrakoot News: भारतीय थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली। जगद्गुरु ने उनसे गुरु दक्षिणा में पीओके मांगा है। थल सेना प्रमुख ने कहा है निश्चित रूप से यह दक्षिणा मिलेगी।
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है। आतंकियों के खात्मे तक जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सेना पीछे नहीं हटेगी। थल सेना प्रमुख बुधवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ तुलसी पीठ परिसर में पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगदगुरु से दीक्षा ली। पति-पत्नी ने अलग-अलग जगद्गुरु से लगभग 10 मिनट तक बातचीत भी की। जगदगुरु ने सेना के जज्बे की प्रशंसा की। सेना प्रमुख को गदा भेंट की। कहा कि इसी गदा से दुश्मन पर विजय प्राप्त करें। आतंकवाद को कहीं भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। सेना प्रमुख ने भी जगदगुरु को सेना का स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर की मांगी गुरु दक्षिणा
भारतीय थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली। जगद्गुरु ने उनसे गुरु दक्षिणा में पीओके मांगा है। थल सेना प्रमुख ने कहा है निश्चित रूप से यह दक्षिणा मिलेगी। तुलसी पीठ आवास में बुधवार की देर शाम जगद्गुरु ने पत्रकारों से कहा कि सेना प्रमुख का सम्मान करने में उन्हें बहुत गौरव की अनुभूति हुई। कहा कि पाकिस्तान अगर आगे कोई आतंकवादी वारदात को अंजाम देता है तो वह नेस्तनाबूद हो जाएगा। यह भी बताया कि थल सेना अध्यक्ष ने उनसे उसी मंत्र की दीक्षा ली, जो मंत्र सीताजी ने हनुमानजी को लंका विजय के लिए दिया था।