फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर-घर स्वदेशी पहुंचाकर आत्मनिर्भर बनेगा भारत

Thu, 09 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करतीं जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व विधायक
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वदेशी अपनाने और देश को मजबूती देने के लिए भाजपा जनजागरुकता अभियान चलाएगी। इसमें महिला-युवा और व्यापारी-उद्यमी सम्मेलन, कॉलेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार और स्वदेशी मेला आदि के कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी बुधवार को जिला कार्यालय में साझा की गई।
विज्ञापन

माती स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को मजबूत करने के लिए हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करने की जरूरत है। इसके लिए 11 सितंबर से 25 दिसंबर तक कार्यक्रम होंगे। 16 से 30 अक्तूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन होंगे। इसमें स्थानीय महिला व युवा समूहों को जोड़कर उन्हें सशक्त किया जाएगा। 9 से 18 अक्तूबर के बीच अकबरपुर में स्वदेशी मेला लगेगा।
एक नवंबर से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी और प्रोफेशनल सम्मेलन में छोटे व्यवसाय और उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार होंगे। इसमें छात्रों को स्थानीय स्तर पर नवाचार की ओर प्रेरित किया जाएगा। जबकि एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जन आंदोलन के जरिए स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा। रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी के उपयोग का आह्वान किया है। त्योहारी सीजन चल रहा है। महिला समूह के उत्पाद खरीदकर लोग स्वदेशी अपनाने की मुहिम से जुड़ सकते हैं। देश को आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे। करवाचौथ, दीपावली में स्थानीय बाजार से स्वदेशी उत्पाद की खरीदारी करें। यहां अभियान संयोजक मलखान सिंह चौहान, रामजी मिश्रा, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें