फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेसू-झेंझी की शादी देखने गए बालक से कुकर्म, हालत गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को टेसू-झेंझी की शादी देखने गए नौ वर्षीय बालक के साथ गांव के युवक ने यौनशोषण किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने मंगलपुर थाना में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार रात को उनका नौ वर्षीय बेटा गांव में ही टेसू-झेंझी की शादी देखने के लिए गया था। वहां मौजूद गांव का शिवा उर्फ कन्हैया बेटे को बहला कर अपने साथ एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने बेटे के साथ जबरन गलत काम किया। इससे बेटे की हालत बिगड़ गई। किसी तरह घर आने पर बेटे ने परिजन को अपनी आपबीती सुनाई।
पिता ने बेटे को सीएचसी झींझक में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने बेटे की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बालक का डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें