फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच देखने के लिए लोगों में ‘जुनून सवार’, यहां हो रहीं विशेष तैयारियां 

Sun, 04 Jun 2017 12:46 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
भारत और पकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच के लिये पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों पर जीत का जनून सवार होगा | पाकिस्तान से टीम इंडिया को किसी भी कीमत पर जीत दिलाने के लिये क्रिकेट प्रेमी एक दिन पहले ही भगवान के पूजन हवन में जुट गये हैं। 

कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित करने के लिये बजरंगबली मंदिर में हवन पूजन किया। क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट किट लेकर हवन किया और बजरंगबली से टीम इंडिया की जीत के लिये प्रार्थना की। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि बजरंगबली बल और बुद्धि के दाता है इनकी पूजा करने से टीम इंडिया को बल मिलेगा और वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पराजित कर भारत को विजयी बनायेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का होना किसी जंग से कम नहीं होता। बॉर्डर पर सेना की कार्यवाही हो या किक्रेट के मैदान पर भारत-पाक का मैच इससे दोनों देशों की जनता की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। इसलिए जब भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होती है तो समूचे देश में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो जाता है। इसी का प्रतिफल है कि भारत अब तक किसी भी विश्व टूर्नामेंट में पाकिस्तान से नहीं हारा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन
ऐसा ही एक मुकाबला रविवार को होने जा रहा है, जब भारत की भिड़त पाकिस्तान से चैंपियंस ट्राॅफी में होने जा रही है। एशिया कप 2015 के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मेगा इवेंट के लिए जहां दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है, वहीं फैंस भी इस 'प्राइम टाइम शो' के लिए बेसब्री से इंतजार कर चुके हैं। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुकाबले से पहले सट्टा बाजार में भी दिवाली-सी रौनक छाई हुई है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
कानपुर में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रविवार 4 जून को रघुनाथ एनक्लेव अपार्टमेन्ट गांधीग्राम में इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच को बड़ी स्क्रीन में दिखाया जाएगा। इस दौरान सभी के खाने की भी व्यवस्था भी रहेगी। 150 से ज्यादा लोग बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए मौजूद रहेंगे।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें