इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए एक बॉक्स का सीजनल टिकट 1.80 लाख रुपये का है। इसमें एसी, पानी, कोल्डड्रिंक के अलावा फूड बॉक्स प्रत्येक दर्शक को दिया जाएगा।
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 नवंबर से होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है। इसका अंदाजा टिकट बिक्री से लग रहा है। टिकट बिक्री के दूसरे दिन शनिवार को छह बॉक्स की बुकिंग हुई है। इसकी पुष्टि बुक माई शो के एक अधिकारी ने की है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में कुल 33 बॉक्स है। ये पांच, सात और नौ सीटों वाले हैं। इस बार टेस्ट मैच के लिए एक बॉक्स का सीजनल टिकट 1.80 लाख रुपये का है। इसमें एसी, पानी, कोल्डड्रिंक के अलावा फूड बॉक्स प्रत्येक दर्शक को दिया जाएगा।
उधर, वीवीआईपी, वीआईपी, पवेलियन, पवेलियन बॉलकनी, सी बॉलकनी, सी स्टाल आदि गैलरियों में संख्या के हिसाब से 25-25 सीटें कम की गई हैं। सी स्टाल में सबसे अधिक 5500 सीटें हैं, जबकि सी बॉलकनी में 4578 सीटें हैं। दोनों को मिलाकर लगभग 10 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
इनमें से 7500 सीटों की बुकिंग होनी है। सी बॉलकनी का सीजनल (पांच दिनों का) टिकट 2000 रुपये का है, जबकि सी स्टाल का 1600 रुपये का है। बुक माई शो के अनुराग का कहना है कि एक आईडी पर 10 टिकट देने का प्रावधान है, ताकि इनकी कालाबाजारी न हो सके।