फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsEng T20: मैदान पर उतरे धोनी तो नारों ने दे दी गवाही, 'टीम में तुम्हारा कद आज भी उतना ही बड़ा'

Fri, 27 Jan 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी शॉट लगाते हुए - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर मेें हुए भारत और इग्लैंड टी20 क्रिकेट मैच के दौरान इस बार वर्तमान कप्तान की जगह पूर्व कप्तान की दिवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोली। हम बात कर रहें हैं विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की। इससे पहले के मैच में अमूमन देखा जाता रहा कि ज्यादातर फैंस ने विराट के लिए हूटिंग की लेकिन कानपुरवासियों ने आज टीम के वर्तमान कप्तान से ज्यादा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए जोर शोर से नारे लगाए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि कानपुर में धोनी के ज्यादा फैन्स हैं। 
विज्ञापन


 

विराट और धोनी की अपनी-अपनी खासियत

महेंद्र सिंह डिफेंस करते हुए - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वैसे इन दोनों ही महान खिलाड़ियों की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों की ही अपनी-अपनी खासियत रही है। जहां लोग विराट को उनकी एग्रेसिव बल्लेबाजी के लिए जानते है तो वही महेंद्र सिंह धोनी को लोग आज भी फिटनेस के मामले में टीम में सबसे ऊपर रखते हैं।

 

एग्रेसिव बल्लेबाजी के लिए जाने जाने जाते हैं विराट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
गुरुवार को हुए मैच के दौरान भी लोग धोनी के दौड़ने पर चर्चा करते दिखे कि ये आज भी 'रनिंग बिटविन द विकेट' सबसे तेज भागते हैं। इनकी टक्कर में कोई नहीं है। बता दें महेंद्र सिंह धोनी अपने कॅरियर के सबसे सफल कप्तान भी साबित हुए है।
विज्ञापन

मैदान पर उतरे तो धोनी नारों ने दे डाली गवाही

धोनी के लिए जोरशोर से नारे लगाते हुए उनके फैन्स - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
भले ही वे टीम में आज एक खिलाड़ी की भूमिका में रहे लेकिन जब वे मैदान पर उतरे तो नारों ने गवाही दे ही दी डाली कि टीम में उनका कद आज भी कितना बड़ा है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें