पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन लौटाएं
वहीं, 2024 कोलंबो एशिया कप सुपर-4 में आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो उनका पाकिस्तान के खिलाफ श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था लेकिन एशिया कप में वापसी करते ही उन्होंने यूएई के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से चारों खाने चित्त कर दिया था। ऐसे में 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले में एकबार फिर से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को कुलदीप से उम्मीद रहेगी कि वह पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन लौटाएं।
एशिया कप में जाने से पहले रोवर्स मैदान पर किया था अभ्यास
कुलदीप के कोच कपिल पांडेय ने बताया कि एशिया कप में जाने से पहले कुलदीप ने दो सप्ताह जाजमऊ स्थित रोवर्स क्रिकेट मैदान पर जमकर अभ्यास किया था। उन्होंने मैदान की नार्मल पिच के साथ-साथ सीमेंट पिच पर भी गेंद को टर्न करवाने का कई घंटों अभ्यास किया, ताकि वह एशिया कप में खुद को बेहतर साबित कर सके। पहले ही मैच में श्रेष्ठ गेंदबाजी कर वह मैन ऑफ द मैच बने।