फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में प्रेमी संग थी पौत्री...दादी ने पकड़ा तो दोनों सिलबट्टे से मार डाला; फिर बाथरूम में किया घिनौना काम

Sun, 14 Sep 2025 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन में पौत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या की थी। पौत्री ने प्रेमी को देर रात मिलने के लिए घर बुलाया था। दादी ने दोनों को पकड़ लिया था। इसके बाद सिलबट्टे से सिर कूंचकर दादी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पौत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
jalaun murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। पौत्री ने दादी को मारा था। उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात प्रेमी के साथ घर में पकड़े जाने पर पौत्री ने दादी परमा देवी (73) की सिलबट्टे से सिर कूंचकर हत्या की थी। पौत्री पहले गुमराह करती रही लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी पौत्री पल्लवी उर्फ मिनी (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी कृष्ण बिहारी की मां परमा देवी गुरुवार की रात आंगन में चारपाई पर सो रहीं थीं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

पौत्री ने पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
पौत्री पल्लवी ने पुलिस को बताया कि सिलबट्टा गिरने की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आई तो एक व्यक्ति छत के रास्ते भागता दिखा।

 

खून से लथपथ दादी का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था।

 

पल्लवी ने ही प्रेमी संग मिलकर दादी की हत्या की
जांच में पता चला कि मृतका की पौत्री जेएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा पल्लवी ने ही प्रेमी संग मिलकर हत्या की है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पल्लवी ने बताया कि गुरुवार रात रेढ़र थाना क्षेत्र के तोरना गांव निवासी प्रेमी दीपक उससे मिलने आया था।

 

दोनों कमरे में बात कर रहे थे। इसी दौरान दादी अंदर आ गईं और दोनों को पकड़ लिया। दादी ने विरोध जताया तो पल्लवी और दीपक ने उनके सिर और चेहरे पर सिलबट्टे से कई वार कर हत्या कर दी। दोनों ने बाथरूम में जाकर कपड़े और हाथ धुले। इसके बाद दीपक भाग गया। पुलिस फरार प्रेमी की तलाश कर रही है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती चढ़ी परवान
भदेवरा गांव निवासी दादी की हत्या करने वाली पल्लवी की प्रेम कहानी छह माह पहले शुरू हुई थी। जब डेढ़ वर्ष पहले प्रेमी दीपक अपनी बहन रोशनी के यहां बर्थडे पार्टी में आया। उसके बाद छह माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की बातचीत शुरू हुई। 

 

कुछ दिनों पहले ही दोनों का मिलने का वादा हुआ। वारदात से दो दिन पहले दीपक अपने जीजा के घर पर उनसे पंखा मरम्मत करने का काम सीखने के बहाने आ गया था। 

 
विज्ञापन

11 सितंबर को शाम 4 बजे वह गांव आ गया। इस दौरान दोनों की व्हाट्सएप पर बातचीत होती रही। रात 11 बजे पल्लवी ने दीपक के लिए गेट खोला और उसे अंदर कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें