फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: मैदान से हटाए गए कवर, 12 बजे मैच रेफरी करेंगे मैदान का निरीक्षण

Sun, 29 Sep 2024 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को बारिश न होने के चलते मैदान से कवर्स को सुबह 8.30 बजे हटाया गया। इसके बाद पिच क्यूरेटर की देखरेख में मैदानकर्मियों ने सुपर शॉपर की मदद से मैदान में भरे हुए हल्के पानी को साफ करने की कवायद में जुटे रहे। वहीं, पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने जानकारी दी कि मैच रेफरी 12 बजे पूरे मैदान का जायजा लेंगे, इसके बाद ही मैच होने या न होने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



इसके पूर्व ग्रीन पार्क में पहले दिन बारिश होने के कारण सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल हुआ था। जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए थे और उसके बल्लेबाज मोमिनुल हक 40 रन व मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि भारत की ओर से आकाशदीप ने दो और आर अश्विन ने एक को आउट किया।
विज्ञापन

टीमों को देखने के लिए उत्साहित दिखे दर्शक
तीसरे दिन टेस्ट मैच देखने आने वाले दर्शकों का उत्साह व उमंग अपने चरम पर दिखा। हाथों में तिरंगा व सीटी लिए दर्शक ग्रीन पार्क चौराहे पर टीम के गुजरने का इंतजार करते दिखे, ताकि उन्हें क्रिकेटरों की एक झलक मिल जाए। वहीं, अपने फेवरेट क्रिकेटर की टी-शर्ट खरीदने वाले समर्थकों की भी स्टेडियम के आसपास भीड़ लगी रही।
 
विज्ञापन

ग्रीन पार्क पहुंचे कोहली के हमशक्ल करण
गुड़गांव से ग्रीन पार्क मैच देखने आए विराट कोहली के हमशक्ल करण कौशल। रविवार सुबह 10:00 बजे यहां वीआईपी पवेलियन की ओर जैसे ही आए वैसे ही दर्शकों ने इन्हें विराट कोहली समझकर इनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें