फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind A Vs Aus A: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का फैसला गलत, गिरे तीन विकेट…अर्शदीप-हर्षित का तेज अटैक

Sun, 05 Oct 2025 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सीरीज के अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया-ए ने 24 रन पर ही अपने तीन महत्त्वपूर्ण विकेट गँवा दिए।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबला रविवार को शुरू हुआ। इसमें ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज मैकेंजी हार्वे और जैक फ्रेजर ने संभलकर बल्लेबाजी करना शुरू किया। हालांकि, 2.2 ओवर में सात रन के योग पर जैक फ्रेजर के रूप में भारत को पहली सफलता अर्शदीप ने दिलाई।

विज्ञापन

उनका कैच विपृज निगम ने पकड़ा। फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कूपर कोनोली और मैकेंजी ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। अभी स्कोर 22 रन पर ही पहुंचा था कि अर्शदीप ने मैकेंजी हार्वे को रियान पराग के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा। दो रन के बाद 24 रन पर हैरी डिक्सन का रियान पराग ने हर्षित राणा की गेंद पर लपकर आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें