फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’: प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और इनाम पाएं 

Tue, 07 Aug 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला की ‘मां तुझे प्रणाम’ मुहिम के तहत विभिन्न आयोजनों का सिलसिला शुरू
विज्ञापन
कानपुर शहरवासियों को आजादी के जश्न में सराबोर करने के लिए अमर उजाला की ‘मां तुझे प्रणाम’ मुहिम के तहत विभिन्न आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। यदि आपमें लिखने का हुनर है या फिर खूबसूरत तस्वीर बनाने में माहिर हैं अथवा नाच, गाने में रुचि रखते हैं तो अमर उजाला आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाएगा। इसमें आप न केवल विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकते हैं बल्कि ढेरों इनाम भी जीत सकते हैं। तो देर क्यों, आज ही कराएं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन। ये प्रतियोगिताएं अलग अलग तिथियों में आयोजित होंगी। 
विज्ञापन


झांकी प्रतियोगिता में जीतें नकद इनाम  
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहर भर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
 

अपार्टमेंट और चौराहा सजाएं  

स्लोगन, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, डांस एवं झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका
यदि आप अपार्टमेंट के बाशिंदें हैं तो अपने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) से संपर्क करके पूरे अपार्टमेंट को सजा सकते हैं। सजावट वाले अपार्टमेंट को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह शहरवासी अपने मोहल्ले के चौराहे को सजाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9140856218 पर संपर्क करें। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त की शाम को अपने अपार्टमेंट या चौराहे की सजावट वाली फोटो 9307911933 पर वाट्स अप करना है। 

15 तक भेजें स्लोगन 
यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। फिर क्या छोटा, क्या बड़ा। स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन

बनाएं प्रदूषण मुक्त शहर की तस्वीर 

प्रतियोगिता का हिस्सा बनें, इनाम पाएं
यह एक पेंटिंग प्रतियोगिता है। इसमें पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ थीम पर पेंटिंग बनानी है। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और दूसरा सीनियर वर्ग जिसमें सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 

बनें आजादी के नायक 
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से आठ साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। इस बार का थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन वाट्स एप मैसेज के जरिये किया जाएगा। मैसेज के लिए MTP FANCY कैरेक्टर, नाम, उम्र, माता या पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं 12 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9307911933 पर भेज दें। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 13 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें