यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में वायरल फीवर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वायरल फीवर से पीड़ित मरीज अब जोड़ों में दर्द और कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं।
बुखार के बाद जोड़ों में दर्द और कमजोरी आने की शिकायत लेकर कई मरीज सोमवार को हैलट अस्पताल ओपीडी पहुंचे। एक मरीज को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उर्सला ओपीडी में भी इस तरह के मरीज आए।
डायरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। हैलट ओपीडी में 4413 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़ रही। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने 306 मरीज देखे।