फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से घिरा शहर तो बढ़ गई मास्क की बिक्री

Wed, 09 Nov 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रदूषण से घिरे शहर में मास्क की बिक्री में 15 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उधर किल्लत के चलते मास्क की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। पांच से 200 रुपये के बीच बिकने वाले मास्क के लिए लोगों अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वरूप नगर के थोक व्यापारी रायल सर्जिकल के करनदीप सिंह बताते हैं कि दो साल पहले स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद मास्क की बिक्री बढ़ी थी। इस बार अचानक बिक्री बढ़ने से सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। मुंबई में ऑर्डर दिया गया है लेकिन कंपनी ने पूरी सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। प्लास्टिक मास्क की लोगों में खूब डिमांड है।

फुटकर दवा व्यापार मंडल के संरक्षक संजय मेहरोत्रा कहते हैं कि तीन दिनों से शहर में प्रदूषण की बिगड़ी स्थिति से लोगों में डर पैदा हो गया है। लोग भारी संख्या में मास्क खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी बिक्री - एक लाख रुपये
यह है बिक्री - 15 लाख रुपये
यह है रेट - पांच रुपये से 200 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें