फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों पर आयकर छापा

Sat, 28 Nov 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की सात टीमों ने शुक्रवार को शहर के कई सुपाड़ी, कत्था, तंबाकू कारोबारियों के आवासों, कार्यालयों, गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। एक साथ छापे पड़ने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


टीमों ने बड़े पैमाने पर संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को जब्त किया है। छानबीन में कालेधन से भी जुड़े तमाम दस्तावेज मिले हैं। कई कारोबारी शेयर ट्रेडिंग कारोबार से भी जुड़े हैं। शुक्रवार रात तक कार्रवाई चलती रही। गाजियाबाद, नोएडा में भी विभाग की टीमों ने छापेमारी की है।

गाजियाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर संजीव यादव के निर्देश पर आयकर अधिकारियों की सात टीमों ने सुपाड़ी, कत्था, तंबाकू कारोबारी मनोज अग्रवाल, पदम अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा, आशीष कुमार चौरसिया ग्रुप के स्वरूप नगर, हालसी रोड, शक्कर पट्टी, तिलकनगर, कृष्णापुरम, सिविल लाइंस, ट्रांसपोर्टनगर के आवास, आफिस, गोदाम में एक साथ सुबह नौ बजे छापा मारा। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि सभी के यहां फर्जी लांग टर्म कैपिटल गेन के प्रमाण मिले हैं, जो कालेधन की ओर इशारा कर रहे हैं। इन सभी के तार पूर्व में काले धन को सफेद बनाने के मामले में सामने आए शास्वत और सुबोध अग्रवाल से जुड़ रहे हैं।

इसके परिपेक्ष्य में ही गाजियाबाद, दिल्ली और शहर में छापेमारी की गई है। छापे के दौरान बड़े पैमाने पर शेयर ट्रेडिंग के भी दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच-पड़ताल की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इतने दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनकी पड़ताल में कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें