फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों पर आयकर और वाणिज्यकर छापे

Sat, 12 Dec 2015 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को शिवम ग्रामोद्योग और पारस सब्जी मसाला के नयागंज स्थित कार्यालय और मंधना फैक्ट्री में एक साथ सर्वे किया। देर रात तक चले सर्वे में बड़े पैमाने पर संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक इनकी जांच पड़ताल जारी थी। टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क भी जब्त किए हैं। एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स रेंज छह एसके सिन्हा के निर्देश पर चार टीमों ने एक साथ जांच-पड़ताल की। सुबह 12 बजे के करीब फैक्ट्री और कार्यालय में एक साथ टीमों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई।

इसके बाद टीमों ने कार्रवाई शुरू की। पारस मसाला ब्रांड के मालिक दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीनू गोपाल खन्ना हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच-पड़ताल में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। पहले फर्म से कर की अच्छी वसूली होती थी।
विज्ञापन


कुछ समय से कर की अदायगी बहुत कम है। कई वर्षों की बैलेंसशीट खंगाली जा रही है। इस संबंध में कार्यालय और फैक्ट्री से तमाम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनकी छानबीन देर रात तक की जाएगी। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में गड़बड़ी सामने आई है। कितनी गड़बड़ी है। ये पूरी पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा।

होम फर्निशिंग की फर्मों पर करोड़ों की कर चोरी
कानपुर। वाणिज्यकर एसआईबी की टीम ने शुक्रवार को टाटमिल स्थित होम फर्निशिंग का काम करने वाली दो फर्मों पर छापा मारा। इस दौरान करोड़ों रुपये के कर चोरी का सामान पकड़ा गया। सामान के अलावा बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। एक फर्म बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी।

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एसआईबी केशव लाल के निर्देश पर वाणिज्यकर एसआईबी की टीम ने  छापेमारी की। केशव लाल ने बताया कि टाटमिल चौराहे के पास चार मंजिला मकान में कानपुर बानमूज स्टोर और लिविंग कॉनसेप्ट नाम से दो फर्में चलती पाई गई।

मौके पर 4.5 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया। जबकि फर्म चलाने वाले पूरा कारोबार ही 30-35 लाख का बताते थे। यहां पर जब्त किए सामान का पूरा वैल्यूएशन कराया गया है। पड़ताल में पता चला है कि बड़े पैमाने पर कर चोरी की जा रही थी। एक फर्म बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी।
विज्ञापन


इन दोनों फर्मों में मिले सामान को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बड़े पैमाने पर कर चोरी संबंधी दस्तावेज मिले हैं। इसकी भी छानबीन कराई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें