फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस निर्यातकों के यहां आयकर छापा

Thu, 19 Mar 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मांस का निर्यात करने के अलावा तमाम प्रमुख कारोबार में सक्रिय जेएस इंटरनेशनल फर्म पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। सिविल लाइंस स्थित दफ्तर के अलावा उन्नाव स्थित प्लांट पर भी टीमें पहुंची। यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के प्रमाण अधिकारियों के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


साथ ही करोड़ों रुपये की काली कमाई को ठिकाने लगाने संबंधी दस्तावेज भी मौके से जब्त किए गए हैं। देर रात तक जांच-पड़ताल चलती रही।

बुधवार दोपहर दो बजे आयकर निदेशालय से डिप्टी डायरेक्टर तरुण कुशवाहा, सतीश चंद्र राजौरे के अलावा लखनऊ से अरविंद सिंह, इलाहाबाद से नीरज गुप्ता, आगरा से अनुराग दुबे की टीमें भारी पुलिस बल के साथ कंपनी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर एवं उन्नाव स्थित प्लांट में छानबीन शुरू की।

यह कंपनी फ्रेस्को नाम से उत्पादों की बिक्री करती है। निर्यात के अलावा प्रदेश में तमाम रिटेल आउटलेट के माध्यम से भी मांस की बिक्री की जाती है। इसके अलावा मॉल रोड पर बना कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स जेएस टॉवर का भी स्वामित्व इसी कंपनी के पास है। साथ ही तमाम सहयोगी कंपनियों के माध्यम से भी विभिन्न कारोबार किए जाते हैं।
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि तमाम फर्जी खरीददारों से जानवरों की खरीद दिखाई गई है। इसके अलावा रियल इस्टेट में भी इस समूह की कंपनियां काम कर रही थीं। डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ में दारुल अमन नाम से बनाए गए मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में भी नकद लेनदेन की जानकारी अधिकारियों को मिली है।

कंपनी के निदेशकों जावेद सोलेजा और जमशेद सोलेजा से भी पूछताछ की गई। देर रात तक चली कार्रवाई में अधिकारियों ने बड़ी तादाद में टैक्स चोरी से जुड़े कागजात जब्त किए। टैक्स चोरी का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें