फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की दो फर्मों पर आयकर ने मारे छापे

Thu, 11 Dec 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाते के बाहर बड़े पैमाने पर उत्पादों की बिक्री करने के मामले में आयकर विभाग ने श्रीलगन साड़ीज और विजय बेडशीट एंड टॉवल हाउस के तमाम प्रतिष्ठानों पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। मौके पर तमाम ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे टैक्स चोरी की बात पुख्ता हुई है। देर रात तक अधिकारी कार्रवाई में डटे रहे।
आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त गरिमा चौधरी के नेतृत्व में उपायुक्त तरुण कुशवाहा, प्रदीप गौतम, सौरभ आनंद आदि की टीमों ने बुधवार की सुबह जांच-पड़ताल की कार्रवाई आरंभ की।
विज्ञापन

एक टीम ने श्रीलगन साड़ीज के दर्शनपुरवा, आर्यनगर, गोविंदनगर और किदवई नगर में मोर्चा संभाला, जबकि दूसरी टीम विजय बेडशीट एवं टॉवल के आर्यनगर, कौशलपुरी और चेनफैक्ट्री चौराहे पर स्थित शोरूम पहुंची।
टीम ने कागजातों की छानबीन आरंभ की तो पता चला कि बिक्री का बड़ा हिस्सा किताबों में दर्ज ही नहीं किया गया है। इसके सत्यापन के लिए टीम ने बिक्री और स्टॉक के आंकड़ों की घंटों तक पड़ताल की।
संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों से भी पूछताछ की गई। देर रात तक टीमें प्रतिष्ठानों पर डटी रहीं। अधिकारियों ने टैक्स चोरी के आंकड़ों का खुलासा करने से फिलहाल इंकार किया है। हालांकि बड़ी टैक्स चोरी मिलने का दावा जरूर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें