फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिमझिम इस्पात के 30 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर में भी कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

नोएडा, गाजियाबाद, पीलीभीत में भी टीम ने जांच की है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के प्रमाण मिले। 12 से ज्यादा बोगस कंपनियों का पता चला। इस दौरान कई दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त किए गए।
विज्ञापन
रिमझिम इस्पात में जीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी रिमझिम इस्पात के देशभर में स्थित 30 से अधिक प्रतिष्ठानों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। कंपनी के मालिक योगेश अग्रवाल के कानपुर स्थित आवास, कॉरपोरेट कार्यालय, उन्नाव, हमीरपुर की फैक्टरियों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


नोएडा, गाजियाबाद, पीलीभीत में भी टीम ने जांच की है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के प्रमाण मिले। 12 से ज्यादा बोगस कंपनियों का पता चला। इस दौरान कई दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त किए गए। नकदी और सोने, हीरे के गहने भी मिले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।  

आयकर विभाग के 100 से ज्यादा अफसरों की टीमें बृहस्पतिवार देररात तक जांच-पड़ताल करती रहीं। इस दौरान समूह की चार अन्य कंपनियों के प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े 24 से अधिक कारोबारियों के यहां भी जांच की गई है। बता दें कि रिमझिम इस्पात के मालिक योगेश अग्रवाल कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। चार साल पहले उन्होंने एलएमएल कंपनी को खरीदने के लिए 243 करोड़ की बड़ी बोली लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें