फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के पुत्र के घर में इनकमटैक्स छापा

Sun, 29 Mar 2015 03:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सदस्य एमएम अग्रवाल के पुत्र संजीव अग्रवाल के तमाम व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर आयकर विभाग ने शनिवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कानपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में संजीव अग्रवाल के तमाम व्यावसायिक व रिहाइशी परिसरों को घंटों तक खंगाला गया।
विज्ञापन


यहां सिविल लाइंस स्थित आवास व पनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोकाकोला बॉटलिंग प्लांट पर छानबीन की गई। आयकर विभाग के दिल्ली मुख्यालय से निर्देशित इस छापेमारी के तहत कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर (जांच) तरुण कुशवाहा, अरविंद सिंह और सतीश चंद्र राजौरे ने तमाम अफसरों और पुलिस टीम के साथ सिविल लाइंस  स्थित एमएम अग्रवाल के बंगले में दोपहर दो बजे के करीब जांच-पड़ताल की।

बताते हैं कि मूलरूप से कानपुर निवासी एमएम अग्रवाल का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो चुका है। कई वर्षों से पनकी में कोकाकोला का बॉटलिंग प्लांट का संचालन उनके बेटे संजीव अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। मगर इधर करीब दो वर्षों से कामकाज बंद है।
विज्ञापन


वहीं सिविल लाइंस स्थित कोठी में भी परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। आयकर अधिकारियों ने बताया कि संजीव के व्यवसाय से जुड़े कुछ कागजात जब्त किए गए हैं। हालांकि टैक्स चोरी के संबंध में कोई आंकड़ा अधिकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें