फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मुसीबत पर 182 डायल करें

Fri, 23 Sep 2016 11:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आरपीएफ ने इटावा स्टेशन पर हेल्पलाइन 182 नंबर के प्रति यात्रियों को जागरूक किया। ट्रेनों में हेल्पलाइन से संबंधित स्टीकर चिपकाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान में प्लेटफार्म पर यात्रियों को रेलवे की हेल्पलाइन 182 के बारे में बताया गया।

यात्रियों से कहा कि उनके सामने ट्रेन में कोई मुसीबत आती है तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें। जिससे आरपीएफ उनकी मदद को पहुंच सके। इस मौके पर प्लेटफार्म पर हेल्पलाइन सेवा के स्टीकर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान एसआई अमित चौधरी, एएसआई बाबूलाल मीना, हेड कांस्टेबिल रामाधार राठौर, विक्रम सिंह, मीना यादव आदि आरपीएफ कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें