फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नागेश्वर बाबा प्रीमियर लीग में ब्लास्टर, वज्रकाया और स्मैशर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नागेश्वर बाबा प्रीमियर लीग में शुक्रवार रात को तीन मैच हुए। इसमें बालेबाबू ब्लास्टर, लाला श्रीराम वज्रकाया और श्री बिहारी जी स्मैशर्स ने अपने अपने मैच जीते। सभी मुकाबले फूलबाग स्थित बाॅक्स क्रिकेट मैदान पर हुए।
विज्ञापन


पहले मैच में रामगंज के फाइटर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 100 रन बनाए। वहीं बालेबाबू ब्लास्टर ने 9.1 ओवर में छह विकेट पर 101 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज करके अंक तालिका में दो अहम अंक जोड़े। इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए आकाश अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में लाला श्रीराम वज्रकाया टीम ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 130 रन बनाए।

वहीं जैन सुपरकिंग्स की पूरी टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन ही बना सकी। लाला श्रीराम वज्रकाया ने 23 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में लाला रामस्वरूप वॉरियर्स ने 6.4 ओवर में 49 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं श्री बिहारी जी स्मैशर्स ने 5.1 ओवर में दो विकेट पर 50 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। इस मुकाबले में विशाल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी आयोजक समिति से जुड़े अर्पित गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें