फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटर एकेडमी लीग में क्रिकेट आईटी और आरवीएस एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में क्रिकेट आईटी एकेडमी ने पंकज क्रिकेट एकेडमी को 81 और आरवीएस एकेडमी ने कपिल एकेडमी को छह रन से हराया। दोनों मैच अलग-अलग मैदान पर हुए।
विज्ञापन



किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए मैच में क्रिकेट आईटी एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाए। टीम से देव दुबे ने 65 व शिवांश ने 61 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिषभ, ईशांत, उदयराज व रचित त्रिवेदी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पंकज क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। टीम से आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 68 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखंड त्रिपाठी ने चार, यशराज ने दो विकेट झटके। अखंड त्रिपाठी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


राहुल सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में आरवीएस एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। टीम से उत्कर्ष द्विवेदी ने 65 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कबीर यादव ने चार विकेट झटके। वहीं कपिल एकेडमी 35 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। टीम से आरव यादव ने 37, सिद्धार्थ ने 29 रन बनाए तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने तीन, विराज पाल ने दो, उत्कर्ष द्विवेदी, देवेश ने एक-एक विकेट झटका। उत्कर्ष द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें